“3 करोड़ पंजाबियों की सुरक्षा की गारंटी कहां?”, अश्वनी शर्मा का पंजाब सरकार से बड़ा सवाल

Edited By Vatika,Updated: 05 Mar, 2026 04:08 PM

ashwani sharma tweet

पंजाब में दिन-ब-दिन बिगड़ती कानून-व्यवस्था की एक डरावनी तस्वीर गुरदासपुर

गुरदासपुर/चंडीगढ़ : पंजाब में दिन-ब-दिन बिगड़ती कानून-व्यवस्था की एक डरावनी तस्वीर गुरदासपुर से सामने आई है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिन-दहाड़े एक सराफा व्यापारी के परिवार को निशाना बनाया। इस घटना को लेकर पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक लूट नहीं, बल्कि पंजाब में गिरती कानून-व्यवस्था का सबूत है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि करोड़ों की लूट करने के बाद भी उन्हें कानून का कोई डर नहीं है।

 

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भगवंत मान की “बदलाव” वाली सरकार में आज पंजाब का व्यापारी वर्ग और आम जनता खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ पीआर और विज्ञापनबाजी में लगी हुई है, जबकि राज्य अपराधियों के हवाले होता जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आम आदमी पार्टी की सरकार के राज में अपराधियों को खुली छूट मिल चुकी है? उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को कटघरे में खड़ा करते हुए पूछा कि चुनावों के दौरान 3 करोड़ पंजाबियों की सुरक्षा की जो गारंटी दी गई थी, वह कहां है?

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, हथियारबंद लुटेरों ने आज सुबह करीब 8 बजे सराफा व्यापारी के परिवार के सदस्यों के हाथ-पैर रस्सियों से बांध दिए और मुंह पर पट्टियां बांधकर उन्हें बंधक बना लिया। खतरनाक हथियारों के बल पर आरोपी करीब 3 करोड़ रुपये की लूट कर फरार हो गए। शातिर लुटेरे सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं ले गए, बल्कि पुलिस को चकमा देने और सबूत मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और उनका सिस्टम भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!