Jalandhar में नगर निगम का Action, फगवाड़ा गेट स्थित अवैध बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Mar, 2026 10:02 PM

action by municipal corporation in jalandhar notice issued to owner of illegal

नगर निगम मुख्यालय से चंद कदम दूर फगवाड़ा गेट मार्केट में बनी एमके ट्रेडिंग की कथित अवैध इमारत को लेकर आखिरकार नगर निगम हरकत में आ गया है। लगातार शिकायतों के बाद निगम ने इमारत मालिक को नोटिस जारी कर दिया है, जिससे आने वाले दिनों में बड़ी कार्रवाई की...

जालंधर। नगर निगम मुख्यालय से चंद कदम दूर फगवाड़ा गेट मार्केट में बनी एमके ट्रेडिंग की कथित अवैध इमारत को लेकर आखिरकार नगर निगम हरकत में आ गया है। लगातार शिकायतों के बाद निगम ने इमारत मालिक को नोटिस जारी कर दिया है, जिससे आने वाले दिनों में बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, इस इमारत को कुछ वर्ष पहले सील किया गया था, जिसकी सील तोड़कर न केवल निर्माण कार्य शुरू किया गया बल्कि उस पर तीन मंज़िला ढांचा खड़ा कर दिया गया। हैरानी की बात यह भी है कि इमारत में लिफ्ट तक लगा दी गई। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि यह निर्माण कार्य नियमों को ताक पर रखकर किया गया। मामले की शिकायत नगर निगम, स्थानीय निकाय विभाग, मुख्यमंत्री दफ्तर और पंजाब विजीलैंस ब्यूरो तक पहुंचाई गई। विजीलैंस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस अवैध निर्माण में नगर निगम के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत भी हो सकती है।
 
अब लगातार दबाव और शिकायतों के बाद नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने एमके ट्रेडिंग को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के बाद अब यह देखना होगा कि निगम आगे क्या कार्रवाई करता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!