Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Mar, 2026 05:49 PM

CBSE ने मध्य-पूर्व के कुछ देशों में आयोजित होने वाली कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों की समीक्षा के बाद लिया गया है। सीबीएसई द्वारा 3 मार्च 2026 को जारी सर्कुलर-2 के...
पंजाब डैस्क : CBSE ने मध्य-पूर्व के कुछ देशों में आयोजित होने वाली कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों की समीक्षा के बाद लिया गया है। सीबीएसई द्वारा 3 मार्च 2026 को जारी सर्कुलर-2 के अनुसार, बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में 5 मार्च और 6 मार्च 2026 को निर्धारित परीक्षाएं फिलहाल टाल दी गई हैं। नई परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
बोर्ड ने यह भी बताया कि 5 मार्च 2026 को स्थिति की दोबारा समीक्षा की जाएगी और 7 मार्च से निर्धारित परीक्षाओं के संबंध में आगे का निर्णय लिया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने-अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। यह आदेश परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से जारी किया गया है।