जालंधर में जबरदस्त हंगामा: बाबा पर लगे महिला सेवादार के यौन शोषण और रेप के आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Mar, 2026 06:24 PM

serious allegations leveled against baba in jalandhar

शहर के बस्ती बाबा खेल इलाके में जबरदस्त हंगामा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि महिला सेवादार ने एक बाबा पर यौन शोषण और रेप जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला थाने तक पहुंच गया है, जहां जमकर हंगामा होने की सूचना है।

जालंधर: शहर के बस्ती बाबा खेल इलाके में जबरदस्त हंगामा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि महिला सेवादार ने एक बाबा पर यौन शोषण और रेप जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला थाने तक पहुंच गया है, जहां जमकर हंगामा होने की सूचना है। थाने पहुंची महिला का आरोप है कि पिछले दिनों उसने अपने जन्मदिन का मेयर के साथ केक कटवाया था, जिसे लेकर उक्त बाबा उससे नाराज था, जिसके चलते उसने उक्त महिला के घर पहुंच कर मारपीट करने की कोशिश की तथा  उसे जान से मारने की धमकियां दीं। महिला सेवादारों का कहना है कि बाबा ने कई लड़कियों को अपने पास रखा हुआ है, जिनका वह यौन शोषण करता है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने विरोध किया तो बाबा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट की कोशिश की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।अन्य महिलाओं का कहना है कि वह पिछले 3-4 महीने से उक्त बाबा के दरबार में जाती थीं, लेकिन जब उन्हें उसकी इस करतूत बारे पता चला तो उन्होंने वहां जाना छोड़ दिया।

मंत्री नाम के बाबा पर महिला शिखा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बाबा मंत्री ने उनको फोन किया और गालियां निकालीं। इसके साथ दरबार में घुसे एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया बाबा ने 5 लाख रुपए की कमेटी उठाई थी जिसके पैसे नहीं दिए। इसके साथ ही महिला ने आरोप लगाए कि बाबा ने उसके साथ रेप की भी कोशिश की। महिला ने एक वीडियो भी दिखाया है, जिसमें कथित तौर पर बाबा अन्य लोगों के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है।सेवादार महिलाओं ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया।

दूसरी तरफ बाबा ने महिला शिखा की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया। बाबा ने कहा कि ये जो महिला आज आरोप लगा रही है, वह हमारी सेवक रही है और मैं उसे 10 हजार रुपए सैलरी देता था। किसी पर कोई कुछ भी आरोप लगा सकता है। 

बाबा ने कहा कि 5 लाख रुपए की बात भी  झूठी है। न तो मैंने किसी से पैसे लेने हैं और न ही देने हैं। ये बात जरूर है कि डेरे में आए एक व्यक्ति को 1 महीना पहले पीटा गया था। वह व्यक्ति शराबी था और नशे में डेरे के अंदर आकर गालियां निकाल रहा था। बाबा का दरबार में कैंसर सहित सभी बीमारियों का इलाज करने का दावा किया जाता है। बाबा ने कहा कि वह कई लोगों को ठीक कर चुके हैं। वह किसी को दवा नहीं देते बल्कि दुआ देते हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!