पिता की मन्नत! बाबा बालकनाथ मंदिर में आस्था का चमत्कार, बोलने लग पड़ा 6 वर्षीय मासूम!

Edited By Urmila,Updated: 23 Feb, 2026 11:23 AM

with the blessings of baba balak nath the 6 year old innocent started speaking

उत्तर भारत की विख्यात आस्था स्थली बाबा बालकनाथ मंदिर शाहतलाई में श्रद्धा का एक भावुक प्रसंग सामने आया है।

 जालंधर: उत्तर भारत की विख्यात आस्था स्थली बाबा बालकनाथ मंदिर शाहतलाई में श्रद्धा का एक भावुक प्रसंग सामने आया है। जालंधर के एक परिवार ने अपने छह वर्षीय बेटे के बोलना शुरू करने पर मंदिर में चांदी की जीभ अर्पित कर कृतज्ञता व्यक्त की।

परिवार के अनुसार पिछले वर्ष चैत्र मेले के दौरान वे अपने पुत्र को लेकर दरबार पहुंचे थे। बच्चा जन्म से बोल नहीं पा रहा था और विभिन्न चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद सुधार नहीं हो रहा था। निराशा के बीच पिता ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा करवाई। उस समय सेवादार पुजारी पंडित श्रवण कुमार शर्मा ने विशेष अरदास कर बच्चे के स्वस्थ जीवन की कामना की थी।

बताया जाता है कि कुछ समय बाद बच्चे ने धीरे-धीरे शब्द बोलने शुरू कर दिए। मासूम की आवाज सुनते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मन्नत पूरी होने पर करीब 11 महीने बाद, 21 फरवरी की रात परिवार दोबारा शाहतलाई पहुंचा। उन्होंने दरबार में मत्था टेका, लंगर सेवा में भाग लिया और चांदी की जीभ भेंट कर धन्यवाद अर्पित किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!