Edited By Kalash,Updated: 17 Feb, 2026 04:34 PM

जालंधर के गाजी गुल्ला इलाके में तीन युवकों द्वारा एक लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
जालंधर (सोनू): जालंधर के गाजी गुल्ला इलाके में तीन युवकों द्वारा एक लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की अपने पिता के साथ जा रही थी। उसके पिता ने जब विरोध किया तो युवकों ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए वरुण ने बताया कि उसका भाई दही भल्ला खरीदकर अपनी बेटी के साथ साइकिल पर घर जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ की। जब उसके भाई ने युवकों का विरोध किया तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
उसने बताया कि वह घटनास्थल से निकल रहा था। भीड़ देखकर वह रुका तो देखा कि तीन युवक उसके भाई से झगड़ा कर रहे थे। उसने अकेले ही उन्हें पर काबू किया और नंगा कर दिया। भीड़ देखकर तीनों युवक माफी मांगने लगे। मौके पर मौजूद भीड़ ने उनके दस्तावेजों की जांच की। लोगों ने उन्हें माफ कर दिया और जाने दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here