SAD-BJP गठबंधन की चर्चाओं पर बोले सुनील जाखड़

Edited By Kalash,Updated: 11 Feb, 2026 02:32 PM

sad bjp alliance

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच फिर गठबंधन होने की चल रही चर्चाओं के बीच पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ का बड़ा बयान सामने आया है।

जालंधर/चंडीगढ़ (वेब ​​डेस्क): शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच फिर गठबंधन होने की चल रही चर्चाओं के बीच पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखा सियासी हमला बोलते हुए कहा कि इस संभावित गठबंधन की खबरों ने कांग्रेस खेमे में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

सुनील जाखड़ ने तंज कंसते हुए कहा कि पहले तो कांग्रेसियों को सिर्फ जाखड़ का ही 'भूत' दिखाई देता था पर आजकल उन्हें दो भूत दिखाई देने लगे हैं। उनके मुताबिक कांग्रेस नेता इस सोच में डूबे हुए हैं कि अगर ये दोनों पार्टियां (अकाली दल और भाजपा) फिर से साथ आ गईं तो उनका क्या बनेगा। सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि विपक्ष के नेता इतने घबराए हुए हैं कि उन्हें रात में भी इस गठबंधन के सपने आ रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!