Edited By Vatika,Updated: 10 Feb, 2026 11:41 AM

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आज जालंधर के पी.ए.पी. चौक पहुंचे
जालंधर: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आज जालंधर के पी.ए.पी. चौक पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जैसे ही मजीठिया पी.ए.पी. चौक पहुंचे, वहां “अकाली दल जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा। इस दौरान ‘पंजाब केसरी’ से खास बातचीत में मजीठिया ने पंजाब केसरी ग्रुप पर स्टेट जी.एस.टी. द्वारा की गई छापेमारी को लेकर कहा कि सच्चाई की आवाज़ को दबाने वालों को सभी मिलकर पंजाब से बाहर का रास्ता दिखाएं।
उन्होंने कहा कि जो भी हक़ और सच को दबाएगा, उससे हर पंजाबी टकराएगा, चाहे वह भगवंत मान हो या अरविंद केजरीवाल। यह लड़ाई पंजाब केसरी ग्रुप के लिए भी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पंजाब केसरी ग्रुप को दबाया जा रहा है, उसी तरह जो भी सच की आवाज़ उठाता है, उसे दबाने की कोशिश की जा रही है। इसलिए सभी को एकजुट होकर दिल्ली वालों को पंजाब से बाहर करना चाहिए।
वहीं पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर मजीठिया ने कहा कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि कार्यकारी डीजीपी पंजाब को संभाल नहीं पा रहे हैं, डीजीपी सिर्फ अपनी कुर्सी ही संभाल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सभी से एकजुट होकर पंजाब को बचाने की अपील भी की।