Edited By Kamini,Updated: 02 Feb, 2026 04:34 PM

जालंधर से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां डेरा सच्चखंड बल्लां के संत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक महिला द्वारा आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।
पंजाब डेस्क : जालंधर से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां डेरा सच्चखंड बल्लां के संत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक महिला द्वारा आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। महिला ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
रविदासिया भाईचारे ने महिला के द्वारा बोले गए अपशब्दों का विरोध किया और वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सख्त कार्रवाई की और जंडूसिंघा निवासी हरजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि वीडियो में महिला ने दावा किया कि उसकी बेटी बीमार थी और उसे उल्टियां हो रही थीं। महिला का आरोप है कि स्कूटी में तेल नहीं था और प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे के दौरान संबंधित रास्ते पर कोई मेडिकल दुकान भी खुली नहीं थी। ऐसे में कोई इमरजेंसी समस्या का आने पर आम लोग क्या करेगा। इसी बात को लेकर महिला ने गुस्से में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।
वीडियो में महिला यह कहते हुए भी नजर आ रही है कि वह अपने अधिकारों को जानती है। उसने कहा कि वह किसी से भी डरती नहीं है, अगर उसकी इन बातों से किसी को कोई समस्या है तो उसे फोन कर लें। महिला ने कहा कि, वह पुलिस से भी नहीं डरती, उनको भी सीधा करके आई हूं। वीडियो वायरल होने के बाद धार्मिक और राजनीतिक हलकों में नाराजगी देखी गई, जिसके चलते सभी आदमपुर पुलिस थाने में पहुंचे। इसकेे बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो की कानूनी पहलुओं से समीक्षा की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here