Jalandhar में बड़ा जीएसटी घोटाला, फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों का हेर-फेर, 6 ठिकानों पर रेड

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Feb, 2026 11:01 PM

major gst scam in jalandhar

शहर में एक बड़े जी.एस.टी. घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसमें बी.डी.ए. इंक्लेव निवासी जसविंद्र माही उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया गया है। पता चला है कि उसने फर्जी नामों पर 23 शेल (फर्जी) फर्में बनाकर करीब 1000 करोड़ रुपये की फर्जी टर्नओवर दिखाई, जिसमें...

जालंधर: शहर में एक बड़े जी.एस.टी. घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसमें बी.डी.ए. इंक्लेव निवासी जसविंद्र माही उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया गया है। पता चला है कि उसने फर्जी नामों पर 23 शेल (फर्जी) फर्में बनाकर करीब 1000 करोड़ रुपये की फर्जी टर्नओवर दिखाई, जिसमें बोगस बिलिंग के जरिए करोड़ों रुपये का कर हेरफेर किया गया है। जांच में अब तक 130.50 करोड़ रुपये का जीएसटी फ्रॉड सामने आया है।

सूचना मिलने के बाद जीएसटी विभाग की टीम ने शहर के 6 स्थानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में दस्तावेज, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में फर्जी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के दुरुपयोग के स्पष्ट संकेत मिले हैं। विस्तृत जांच में अब तक 130.50 करोड़ रुपये के जीएसटी फ्रॉड की पुष्टि हुई है। विभाग को आशंका है कि आगे की जांच में राशि और बढ़ सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!