चंडीगढ़ में युवती की गला रेतकर ह+त्या, पार्क में चाकू मारकर फरार हुआ आरोपी

Edited By Vatika,Updated: 23 Feb, 2026 01:35 PM

murder in chandigarh

चंडीगढ़ के सेक्टर-36 स्थित एक पार्क में रविवार रात करीब 8:30 बजे 23 वर्षीय युवती सुहानी की ...

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-36 स्थित एक पार्क में रविवार रात करीब 8:30 बजे 23 वर्षीय युवती सुहानी की एक युवक ने गले पर चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल हालत में सुहानी ने अपनी मां को फोन कर हमले की जानकारी दी थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सुहानी की शादी जून महीने में होने वाली थी। पुलिस ने मूल रूप से बिहार निवासी आरोपी विनय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

चॉकलेट लेने बाजार गई थी
मृतका की मां अनीता के अनुसार, सुहानी रविवार रात घर से यह कहकर निकली थी कि वह बाजार से चॉकलेट लेने जा रही है। करीब 15 मिनट तक वापस न आने पर मां ने उसे फोन किया। तीन बार कॉल करने पर कोई जवाब नहीं मिला। चौथी बार फोन उठाने पर सुहानी ने कांपती आवाज में कहा— “मां, विनय ने मुझे चाकू मार दिया है, बचा लो।” इसके बाद परिवार के सदस्य तुरंत पार्क की ओर दौड़े। पार्क में टहल रहे एक व्यक्ति ने सुहानी को तड़पते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पिता महेश और मां भी मौके पर पहुंच गए। सुहानी के गले से खून बह रहा था और उसकी सांस चल रही थी। पिता ने पुलिस से उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई। आरोप है कि एंबुलेंस आने में देरी हुई, जिसके बाद परिजन खुद उसे उठाकर पार्क से बाहर लाए। इसके बाद एंबुलेंस से उसे सेक्टर-16 स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मंगेतर के लिए बना रही थी बिरयानी
परिवार के अनुसार, सुहानी का रिश्ता सेक्टर-56 निवासी राहुल के साथ तय हुआ था। रविवार रात राहुल को डिनर पर घर आना था। सुहानी उसकी पसंद की बिरयानी बना रही थी। इसी दौरान वह चॉकलेट लेने के बहाने घर से निकली थी। परिवार झामपुर में नया मकान बनवा रहा है। सोमवार को वहां लैंटर पड़ना था और जून में शादी की तैयारियां चल रही थीं। रविवार को ही सुहानी अपने होने वाले पति के साथ नया मकान देखने गई थी।

नशे की वजह से बना ली थी दूरी
पिता महेश ने बताया कि सुहानी पंजाब यूनिवर्सिटी से बी.ए. तीसरे साल की पढ़ाई कर रही थी और UPSC की तैयारी कर रही थी। वह सेक्टर-22 स्थित एक क्लिनिक में काम भी करती थी। आरोपी विनय बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। वह सेक्टर-35 की एक मिठाई की दुकान पर काम करता था और बुड़ैल में रहता था। पिता के अनुसार, विनय करीब एक साल से सुहानी को जानता था और उसे परेशान करता था। सुहानी ने घर पर इसकी जानकारी दी थी और उससे दूरी बना ली थी। आरोप है कि विनय नशा करता था और लगातार सुहानी को तंग कर रहा था।

पुलिस पर लापरवाही के आरोप
परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन सुहानी को तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। पिता का कहना है कि पार्क के अंदर एंबुलेंस नहीं आ पा रही थी, इसलिए वे खुद अपनी बेटी को उठाकर बाहर लाए। पुलिस ने आरोपी विनय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!