Edited By Kalash,Updated: 24 Feb, 2026 05:31 PM

जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में एक शोरूम के अंदर पारिवारिक झगड़े ने अचानक उग्र रूप ले लिया और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई।
जालंधर : जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में एक शोरूम के अंदर पारिवारिक झगड़े ने अचानक उग्र रूप ले लिया और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार निक्कू पार्क के सामने स्थित शोरूम में हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद उसने थाना डिवीजन नंबर-6 में शिकायत भी दी है।
जानकारी देते हुए देओल नगर निवासी पिंकी नाम की महिला ने आरोप लगाया कि उसकी सास और देवरानी शोरूम में आकर उससे झगड़ा और मारपीट की। महिला के अनुसार उसके पति का निधन हो चुका है और वह नौकरी करके घर चला रही है।
इस पूरी घटना की सी.सी.टी.वी. भी सामने आई है। इसमें तीन महिलाओं को आपस में बहस करते देखा जा सकता है। इसी दौरान एक महिला ने दूसरी की गर्दन पकड़ ली, जिसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद झगड़ा शोरूम से बाहर सड़क तक पहुंच गया। फिलहाल इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है और पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here