जालंधर में नशे का LIVE नज़ारा,  बीच बाजार नशे में धुत्त मिली युवती! हुई कैमरे में कैद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Feb, 2026 12:07 AM

live scene of drug abuse in a posh area of jalandhar

जालंधर के दिलबाग नगर में उस समय हंगामा मच गया। जब एक युवती नशे की हालत में सड़क किनारे बैठी मिली। युवती के हाथों पर इंजेक्शन के निशान थे और वह इतनी सुध-बुध खो चुकी थी कि सही से चल भी नहीं पा रही थी। इस दौरान बाजार में काफी हंगामा हुआ और जब कुछ...

जालंधर : जालंधर के दिलबाग नगर में उस समय हंगामा मच गया। जब एक युवती नशे की हालत में सड़क किनारे बैठी मिली। युवती के हाथों पर इंजेक्शन के निशान थे और वह इतनी सुध-बुध खो चुकी थी कि सही से चल भी नहीं पा रही थी। इस दौरान बाजार में काफी हंगामा हुआ और जब कुछ महिलाओं ने उसे संभालने की कोशिश की, तो वह उनसे हाथ छुड़ाकर भाग निकली।

जालंधर के दिलबाग नगर इलाके में नशे के बढ़ते प्रभाव का एक डरावना चेहरा सामने आया है। यहां बीच बाजार में एक युवती नशे में पूरी तरह धुत पाई गई। वह सड़क के किनारे बदहवास हालत में बैठी थी, जिसे देख आने-जाने वाले राहगीर दंग रह गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती की हालत काफी गंभीर थी। वह नशे के कारण खुद को संभालने में असमर्थ थी और बार-बार गिर रही थी। गौर से देखने पर उसके हाथों पर इंजेक्शन के निशान भी साफ दिखाई दे रहे थे, जो सीधे तौर पर नशे के सेवन की ओर इशारा कर रहे थे।
युवती को नशे में  देख सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। नशे में होने के कारण वह कुछ भी साफ बोल नहीं पा रही थी और न ही ठीक से कदम उठा पा रही थी।

इसी बीच, मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने युवती को पकड़ने और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश की। हालांकि, युवती ने मौका पाते ही उन महिलाओं के चंगुल से हाथ छुड़ाकर भाग गई।

इस घटना ने स्थानीय निवासियों में रोष पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि पॉश इलाकों और बाजारों में नशे का इस तरह खुलेआम बिकना और युवाओं का इसकी चपेट में आना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!