Jalandhar में मां की बेबसी ने झकझोरा, कहा-''मेरे दोनों बेटे नशे की दलदल में फंसे''

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Feb, 2026 10:55 PM

in jalandhar the mother said  both of my sons are addicted to drugs

पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब जालंधर से सामने आई एक घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक मां अपने ही बेटों को नशे की दलदल में फंसा देखकर टूटती हुई नजर आ...

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब जालंधर से सामने आई एक घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक मां अपने ही बेटों को नशे की दलदल में फंसा देखकर टूटती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो न केवल एक परिवार की पीड़ा को दिखाता है, बल्कि पंजाब में नशे की गंभीर समस्या की हकीकत भी उजागर करता है।

इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मां अपने दोनों बेटों की हालत से इस कदर परेशान है कि उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। वह कैमरे के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहती है कि उसने बड़े जतन से अपने बेटों की परवरिश की, लेकिन आज वही बेटे नशे के कारण उसके लिए सबसे बड़ी चिंता बन गए हैं। मां की आवाज में दर्द और लाचारी साफ झलकती है।

मामला जालंधर के मकसूदां पुल इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यहां एक युवक को चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था। इसी दौरान युवक की मां भी मौके पर पहुंच गई। मां ने लोगों के सामने खुलकर कहा कि वह खुद अपने इन बेटों से परेशान है, क्योंकि दोनों ही नशे की गिरफ्त में हैं और आए दिन गलत गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं।

मौके पर स्थिति तनावपूर्ण होती देख पुलिस भी वहां पहुंच गई और मामले को शांत कराया। पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  हालांकि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं इन दावों की जमीनी हकीकत को सामने लाती हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!