जालंधर में बेखौफ चोर, भरे बाजार वारदात को अंजाम देकर हुए फरार

Edited By Kamini,Updated: 18 Feb, 2026 10:36 AM

fearless thieves in jalandhar

शहर में लूट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

जालंधर (कुंदन/पंकज): शहर में लूट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जालंधर अड्डा होशियारपुर फाटक के पास सामने आया है, जहां एक सिख व्यक्ति की एक्टिवा चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति रात के समय अड्डा होशियारपुर के पास की एक करियाना दुकान पर घर का सामान लेने आया था।

उसने अपनी एक्टिवा दुकान के बाहर खड़ी की और अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वह सामान लेकर बाहर लौटा तो उसकी एक्टिवा वहां से गायब थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!