Jalandhar : आवारा कुत्तों को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, CCTV में कैद हुई मारपीट

Edited By Urmila,Updated: 24 Feb, 2026 10:12 AM

bloody clash between two groups over stray dogs

जालंधर के उजाला नगर में आवारा कुत्तों को लेकर एक ही गली में रहने वाले दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

जालंधर : जालंधर के उजाला नगर में आवारा कुत्तों को लेकर एक ही गली में रहने वाले दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच हुई हाथापाई की घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। घटना के बाद दोनों ओर से थाना नंबर पांच की पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायतें मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, उजाला नगर निवासी पलक भजवा गली में घूमने वाले आवारा कुत्तों को खाना खिलाती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये कुत्ते राहगीरों को काट लेते हैं, जिससे गली में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार शाम इसी मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ गया। पलक ने आरोप लगाया कि पड़ोसी विक्रम ठाकुर ने उनके साथ बदसलूकी की और उनके भाइयों के साथ मारपीट की। दूसरी ओर, विक्रम ठाकुर का कहना है कि उन्होंने कई बार कुत्तों के कारण हो रही परेशानी के बारे में पलक को बताया था। उनका आरोप है कि जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो पलक के भाइयों ने उनके साथ मारपीट की।

थाना नंबर पांच के प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि आवारा कुत्तों के मुद्दे पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ। पुलिस को दोनों तरफ से शिकायतें मिली हैं। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है और मामले की जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!