Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Feb, 2026 06:00 PM

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव Alok Shekhar और जालंधर की पुलिस कमिश्नर Dhanpreet Kaur आज दिल्ली विधानसभा पहुंचे। तीनों अधिकारियों की विधानसभा में पेशी चल रही है, जहां वे अपना पक्ष रख रखेंगे।
पंजाब डैस्क : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव Alok Shekhar और जालंधर की पुलिस कमिश्नर Dhanpreet Kaur आज दिल्ली विधानसभा पहुंचे। तीनों अधिकारियों की विधानसभा में पेशी चल रही है, जहां वे अपना पक्ष रख रखेंगे।
जिक्रयोग्य है कि दिल्ली विधानसभा ने हाल ही में इन तीनों अधिकारियों को तलब किया था। समन जारी होने के बाद आज वे निर्धारित समय पर विधानसभा पहुंचे हैं, तथा अपना जवाब तलब करेंगे। मामला आतिशी मामले में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है जो जालंधर में दर्ज की गई थी। यह एफआईआर कथित रूप से एक वीडियो को लेकर दर्ज हुई थी।
दिल्ली विधानसभा का कहना था कि संबंधित वीडियो उसकी संपत्ति है। ऐसे में सवाल उठाया गया कि जब वीडियो दिल्ली विधानसभा की प्रॉपर्टी थी, तो जालंधर में किस आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। इस घटनाक्रम के बाद पंजाब और दिल्ली के बीच प्रशासनिक व राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर विधानसभा की कार्यवाही और संभावित निर्णय पर टिकी हुई है।
