जालंधर के मशहूर होटल के विवाद में नया Twist: Lift की वीडियो आई सामने, हुआ खुलासा

Edited By Kalash,Updated: 15 Feb, 2026 04:55 PM

jalandhar famous hotel controversy new twist

शहर के मशहूर होटल में पार्टनरों के बीच हुए विवाद का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है और रोज नए दावे सामने आ रहे हैं।

जालंधर : शहर के मशहूर होटल में पार्टनरों के बीच हुए विवाद का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है और रोज नए दावे सामने आ रहे हैं। इस मामले में यशपाल दुआ, गुलशन दुआ, उमेश दुआ, शिवी दुआ समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में नया मोड़ आ गया है। परमजीत मरवाहा ने उमेश दुआ को लेकर दावा किया है। परमजीत मरवाहा ने होटल की लिफ्ट का एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि उमेश दुआ ने खुद को ही चोट पहुंचाई। उनके अनुसार यह सब क्रॉस केस दर्ज करवाने के उद्देश्य से किया गया। जारी वीडियो में एक व्यक्ति लिफ्ट में अकेला दिखाई देता है और दरवाजा बंद होने के बाद वह अपने सिर पर खुद ही वार करता नजर आता है।

वहीं दूसरी ओर यशपाल दुआ की बेटी रिद्धि दुआ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में परमजीत मरवाहा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना है कि 12 फरवरी को होटल में परिवार की बच्ची का जन्मदिन समारोह चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान परमजीत मरवाहा वहां पहुंचे और महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

रिद्धि के अनुसार उन्होंने धमकी भी दी और नीचे आने को कहा। जब परिवार के लोग नीचे गए तो वहां उनके पिता और अन्य लोगों के साथ हाथापाई हो रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि यह विवाद नया नहीं है, बल्कि पिछले कई महीनों से परेशान किया जा रहा है, जिससे उनके पिता मानसिक तनाव में आ गए हैं। फिलहाल दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!