पंजाब में गैंगरेप! फेसबुक फ्रेंड को उत्तराखंड से जालंधर बुलाया, कपूरथला ले जा 4 युवकों ने...

Edited By Urmila,Updated: 16 Feb, 2026 12:17 PM

gangrap in punjab

जालंधर के युवकों द्वारा फेसबुक पर बनी फ्रैंड को उत्तराखंड से जालंधर बुला उसे नशीली वस्तु सुंघा दी और कपूरथला ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

जालंधर (वरुण): जालंधर के युवकों द्वारा फेसबुक पर बनी फ्रैंड को उत्तराखंड से जालंधर बुला उसे नशीली वस्तु सुंघा दी और कपूरथला ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। थाना नई बारादरी की पुलिस ने जीजा साला समेत 3 लोगों पर एफ.आई.आर. दर्ज की है जबकि युवती का कहना है कि उसके साथ कुछ दो अन्य अज्ञात लोगों ने भी जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

पुलिस को दी शिकायत में 27 वर्षीय युवती ने कहा कि वह उत्तराखंड की रहनी वाली है। कुछ समय पहले उसकी दोस्ती न्यू दयोल नगर के रहने वाले मनप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह के साथ हुई थी। बाद में वह फोन पर बातें करने लगे। आरोप है कि मनप्रीत ने उसे मिलने के लिए जालंधर बुलाया। वह जालंधर आई तो कचहरी चौक से मनप्रीत अपने जीजा और अन्य साथी रवनीत सिंह निवासी कैंट के साथ गाड़ी में आए।

इसी दौरान उन्होंने उसे कुछ सुंघा दिया और वह बेहोश हो गई। युवती ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसे बेहोश करके उसके साथ गैंगरेप किया जबकि अपने साथियों से भी जब्री शरीरिक संबंध बनाए। लड़की ने कहा कि जब उसे होश आई तो वह कपूरथला में थी। युवती ने पहले कपूरथला पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस जीरो नंबर एफ.आई.आर. दर्ज करके जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को ट्रांसफर कर दी।

थाना नई बारादरी की पुलिस ने मनप्रीत, उसके जीजा, रवनीत सिंह और दो अज्ञात लोगों खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 70 (1), 351 (3), 115 (2), 61 (2) अधीन केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल लोकेशन के साथ-साथ अन्य कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!