जालंधर में बड़ा हादसा! डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, सिर से गुजरा ट्रक का पहिया

Edited By Kalash,Updated: 14 Feb, 2026 06:02 PM

jalandhar delivery boy death

जालंधर में मकसूदां मंडी के पास एक सड़क हादसे में जेप्टो के एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई।

जालंधर (सोनू, कुंदन, पंकज): जालंधर में मकसूदां मंडी के पास एक सड़क हादसे में जेप्टो के एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 साल के उज्ज्वल के तौर पर हुई है, जो ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी जेप्टो के लिए काम करता था। बताया जा रहा है कि उज्ज्वल अपने टू-व्हीलर पर डिलीवरी करके लौट रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उज्ज्वल सड़क पर गिर गया और ट्रक के पहियों के नीचे आ गया। ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। थाना 1 के ए.एस.आई शाम लाल ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रक और मोटरसाइकिल दोनों को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!