"पंजाब आज ICU और वेंटिलेटर पर", मजीठिया का पंजाब सरकार पर तीखा निशाना

Edited By Vatika,Updated: 28 Feb, 2026 03:46 PM

punjab is in icu and on ventilator today

शिरोमणि अकाली दल द्वारा यहां ‘पंजाब बचाओ’ रैली का आयोजन किया गया।

बठिंडा/ रामपुरा फूलः शिरोमणि अकाली दल द्वारा यहां ‘पंजाब बचाओ’ रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान संबोधित करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब आज आईसीयू में है और वेंटिलेटर पर पड़ा हुआ है। राज्य में रोज हत्याएं हो रही हैं और दिन-दहाड़े कत्ल हो रहे हैं।

मजीठिया ने कहा कि इसके बावजूद हमारे मुख्यमंत्री इलाज के लिए बेंगलुरु में बैठे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब शराब नहीं छोड़नी तो इलाज कैसे होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाबी लोगों को सम्मान मिलता है, लेकिन हमारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पैरों में पड़ा हुआ है। गुरदासपुर कांड का जिक्र करते हुए मजीठिया ने आरोप लगाया कि पुलिस ने झूठे केस में रंजीत सिंह नाम के युवक को गोली मारी। उन्होंने कहा कि 19 साल के युवक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और बिना जांच के उसे गोली मार दी गई। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान, डीजीपी गौरव यादव और अन्य अधिकारियों पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। मोहाली के राणा बलाचौरिया हत्या मामले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस केस में 17 वर्षीय करण पाठक को भी मार दिया गया। मजीठिया ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दोनों मामलों में एक जैसी कहानी गढ़ी है, जो पूरी तरह झूठी है।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब के फैसले दिल्ली से लिए जा रहे हैं। मजीठिया ने दावा किया कि बादल सरकार के समय पे-कमिशन लागू किए जाते थे और यह हैरानी की बात है कि पंजाब में आखिरी पे-कमिशन भी बादल साहब ने ही लागू किया था। प्रेस की आजादी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज पंजाब में मीडिया स्वतंत्र नहीं है। कभी ‘जगबाणी’ के मालिकों पर केस दर्ज होता है, कभी रतन ढालीवाल पर और कभी किसी अन्य पर, क्योंकि मौजूदा सरकार नहीं चाहती कि सच्चाई जनता तक पहुंचे। महिलाओं को 1000-1000 रुपये देने के वादे पर उन्होंने कहा कि अभी तक किसी महिला के खाते में यह राशि नहीं डाली गई है और सरकार केवल झूठे वादे कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!