Punjab में Mining के लिए लाखों की जा रही मंथली, BJP नेता अश्विनी शर्मा ने सार्वजनिक किया SDO का लिखा पत्र

Edited By Vatika,Updated: 03 Mar, 2026 10:14 AM

bjp leader ashwani sharma s serious allegations

पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता Ashwani Sharma ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर

पंजाब डेस्क: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता Ashwani Sharma ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ‘कट्टर ईमानदार’ होने का दावा करने वाली सरकार के शासन में पंजाब में माइनिंग माफिया बेखौफ होकर काम कर रहा है।

 

अपने बयान में उन्होंने कहा कि Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार में अवैध माइनिंग खुलेआम चल रही है। शर्मा ने दावा किया कि पहले भी पार्टी के ही सांसद मलविंदर कंग ने अवैध खनन की बात स्वीकार की थी, और अब एक विभागीय अधिकारी द्वारा लिखे गए पत्र ने पूरे मामले को उजागर कर दिया है। भाजपा नेता के मुताबिक जल संसाधन और माइनिंग विभाग के एक एसडीओ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि रूपनगर और आनंदपुर साहिब क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी कथित तौर पर क्रशर मालिकों से हर महीने अवैध वसूली कर रहे हैं। साथ ही चेक पोस्टों पर धांधली और कथित तौर पर अवैध ट्रकों की आवाजाही का भी जिक्र किया गया है।

अश्वनी शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि जब संबंधित अधिकारी ने इस कथित गड़बड़ी का विरोध किया तो उसे कार्रवाई का भरोसा देने की बजाय निलंबन की धमकियां दी गईं। इसी बीच भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “क्या यही आपका ‘रंगला पंजाब’ है, जहां भ्रष्टाचारियों को वीआईपी ट्रीटमेंट और ईमानदार अधिकारियों को धमकियां मिलती हैं?” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि आज हालात ऐसे हो चुके हैं कि पंजाब में सरकार माफिया को नहीं चला रही, बल्कि माफिया ही सरकार चला रहा है। फिलहाल, इन आरोपों पर राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!