Jalandhar में गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौ+त, कई घंटे तड़पता रहा युवक

Edited By Vatika,Updated: 02 Mar, 2026 10:39 AM

accident in jalandhar

जालंधर से जंडू सिंघा रोड पर निर्माणाधीन पुल के पास बने गहरे गड्ढे में बाइक

जालंधर: जालंधर से जंडू सिंघा रोड पर निर्माणाधीन पुल के पास बने गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ, लेकिन घायल युवक कई घंटे तक गड्ढे में तड़पता रहा और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि पुल निर्माण के लिए कंपनी ने करीब 20 फीट गहरा गड्ढा खोद रखा था। वहां न तो सही लाइट की व्यवस्था थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। अंधेरे के कारण तेज रफ्तार बाइक सीधे गड्ढे में जा गिरी। सुबह दुकानदारों ने गड्ढे में बाइक और शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर सिविल अस्पताल भिजवा दिया। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

मृतक के पास से हेडफोन और बाइक की चाबी मिली है, लेकिन मोबाइल फोन और पर्स गायब हैं। पुलिस लूटपाट की आशंका से भी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते किसी ने मदद की होती या एंबुलेंस को फोन किया होता, तो शायद युवक की जान बच सकती थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!