Edited By Vatika,Updated: 04 Mar, 2026 12:47 PM

शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता Harsimrat Kaur Badal ने पंजाब में नशे के मुद्दे को
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता Harsimrat Kaur Badal ने पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के आंकड़े साबित करते हैं कि Aam Aadmi Party की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम पूरी तरह से दिखावा साबित हो रही है।
हरसिमरत बादल ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशा करने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने इसे और भी चिंताजनक बताते हुए कहा कि 10 से 17 वर्ष की उम्र के बच्चे भी अब नशे की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अब कोकीन जैसे खतरनाक ड्रग्स ने भी पंजाब में अपनी जगह बना ली है, जो राज्य के भविष्य के लिए बेहद गंभीर संकेत है।
हरसिमरत बादल ने ट्वीट में कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार एक पूरी पीढ़ी के विनाश पर चुपचाप नजर बनाए हुए है और पंजाब के युवाओं को बचाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि नशे के खिलाफ अभियान को केवल प्रचार तक सीमित न रखकर जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं को इस दलदल से बाहर निकाला जा सके।