‘AAP’ सरपंच हत्या का मुख्य आरोपी और उसे पनाह देने वाला साथी पुलिस एनकाउंटर में घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Feb, 2026 09:16 PM

police encounter in tarantaran

आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच हरबरिंदर सिंह की बुधवार को मैरिज पैलेस में हत्या करने वाले मुख्य आरोपी और उसे पनाह देने वाले उसके साथी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तरनतारन (रमन): आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच हरबरिंदर सिंह की बुधवार को मैरिज पैलेस में हत्या करने वाले मुख्य आरोपी और उसे पनाह देने वाले उसके साथी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों से दो पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि इस हत्या मामले में पुलिस ने अब तक कुल 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक और मुख्य साथी को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

जिले के एस.एस.पी. सुरिंदर लांबा ने बताया कि जब सदर पट्टी थाने की पुलिस गांव जलोके बांध में मौजूद थी तो पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इलाके में कुछ बदमाश घूम रहे हैं। नाके के दौरान जब पुलिस पार्टी ने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए। उनके पास से दो अवैध पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। अब तक पुलिस ने कुल 4 आरोपियों को जख्मी हालत में हिरासत में लिया गया है, जबकि एक अन्य मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!