Edited By Vatika,Updated: 04 Mar, 2026 01:23 PM

सिद्धू फार्म में आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच की हत्या के मामले में फरार चल
तरनतारन (रमन): सिद्धू फार्म में आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ विधानसभा हलका खडूर साहिब के अंतर्गत गांव घड़का के पास हुई।
मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं। घायल हालत में दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू पुत्र ज्ञान सिंह निवासी वरपाल, जिला अमृतसर और गुरदेव सिंह उर्फ हरदेव सिंह उर्फ बाबा पुत्र मंगल सिंह निवासी खडूर साहिब के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आम आदमी पार्टी के सरपंच हरविंदर सिंह की हत्या में शामिल मुख्य शूटर थे। वारदात में AK-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों से हथियार भी बरामद किए हैं। इस हत्याकांड में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।