इंटरनेशनल फ्लाइट्स को लेकर जरूरी खबर, अमृतसर एयरपोर्ट से रद्द हुई मुख्य उड़ानें, देखें रिपोर्ट

Edited By Kalash,Updated: 02 Mar, 2026 12:30 PM

amritsar airport flights cancel

वैश्विक तौर पर ईरान/इजरायल के युद्ध के साथ-साथ अफगानिस्तान/ पाकिस्तान में भी सैन्य ऑप्रेशनों के चलते जहां एशिया, मिडल ईस्ट के सभी देशों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है

अमृतसर (इन्द्रजीत): वैश्विक तौर पर ईरान/इजरायल के युद्ध के साथ-साथ अफगानिस्तान/ पाकिस्तान में भी सैन्य ऑप्रेशनों के चलते जहां एशिया, मिडल ईस्ट के सभी देशों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है, वहीं पर विमानन कंपनियों ने भी अपनी उड़ानों को रोक-रोक कर भेजना शुरू किया है। उधर दूसरी तरफ पूर्व योजनाओं और निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक अपनी यात्रा पूरी करने के प्रयास में बड़ी संख्या में लोग हवाई अड्डों पर फंसने शुरू हो गए हैं। 

वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो हवाई अड्डों तक भी पहुंच नहीं पा रहे। हालांकि इस मामले में अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्देशक भूपेंद्र सिंह का कहना है कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की सुविधा की कमी नहीं है। विमानपत्तन प्राधिकरण के सभी अधिकारी कर्मचारी सी.आई.एस.एफ. के जवान अपनी ड्यूटी को निष्ठा से निभाकर यात्रियों को पूरी सुविधा दे रहे हैं। उनका कहना है कि केवल मिडल ईस्ट में हवाई उड़ानों के संबंध में कुछ अनिश्चितता है, लेकिन साऊथ-ईस्ट में सभी कुछ उड़ानों के संबंध में सामान्य चल रहा है। हालांकि यह मुख्य समस्या एयरलाइन कंपनियों की है, जबकि फिर भी इस संबंध में एयरपोर्ट डायरैक्टर भूपेंद्र सिंह ने पूरी ट्रांसपेरैंसी के साथ यात्रियों को गाइड करने का प्रोग्राम भी तैयार कर लिया है और एयरपोर्ट की टीमें दिन-रात काम कर रही हैं।

अमृतसर एयरपोर्ट से जाने वाली यह उड़ाने रही रद्द 

एयर इंडिया एक्सप्रेस की अमृतसर 4 उड़ाने 192/138/137/191 रद्द

स्पाइसजेट की अमृतसर से दुबई जाने एसजी 56/55 रद्द

एयर इंडिया की अमृतसर से लंदन (गैटविक) के लिए निर्धारित उड़ान (एi-169) और उसकी वापसी लंदन से अमृतसर (एi-170) रद्द कर दी गई है

इंडिगो की शारजाह से अमृतसर आने वाली उड़ानें 1427/28 रद्द की गई है

दुबई के लिए स्पाइसजेट की उड़ान

कतर एयरवेज की दोहा- अमृतसर उड़ान

इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद में कई उड़ाने रद्द की हैं

बताते चलें कि इन उड़ानों को रद्द करने का कारण मध्य-पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव और एयरस्पेस प्रतिबंध है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, प्रभावित यात्रियों को एयरलाइंस की ओर से वैकल्पिक उड़ानों या रिफंड विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं । कई देशों में बढ़ रहे सैन्य तनाव के मध्य नजर दिल्ली एयरपोर्ट से भी आज कुल 138 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उधर कुआलालम्पुर और सिंगापुर की उड़ाने यथावत चलती रही।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!