अमृतसर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नई पहल, मिलेगी ये खास सुविधा

Edited By Urmila,Updated: 28 Feb, 2026 12:37 PM

this special facility will be available at amritsar railway station

उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल के अमृतसर रेलवे स्टेशन पर रेलयात्रियों की सुविधा के लिए आज से ‘रेपिडो’ एप आधारित परिवहन सेवा का शुभारंभ किया गया है।

फिरोजपुर (कुमार, खुल्लर, परमजीत, आनंद) : उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल के अमृतसर रेलवे स्टेशन पर रेलयात्रियों की सुविधा के लिए आज से ‘रेपिडो’ एप आधारित परिवहन सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि यह सुविधा नॉन फेयर रेवेन्यू सेवा के अंतर्गत तीन वर्षों के लिए प्रारंभ की गई है। यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर रेपिडो का एक विशेष काउंटर भी स्थापित किया गया है। जहां से यात्री एप संबंधी जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि रेपिडो एक भारतीय एप आधारित टैक्सी सेवा है, जिसके माध्यम से ई-रिक्शा, ऑटो, बाइक तथा कैब बुक की जा सकती है।

सैनी ने बताया कि इस पहल से यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की आवश्यकताओं को देखते हुए भविष्य में इस प्रकार की सेवाओं का विस्तार फिरोजपुर मंडल के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य जहां यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है, वहीं नॉन फेयर रेवेन्यू आय के स्रोतों को भी मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि रेपिडो एप को रेलवन एप पर प्रदर्शित करने हेतु आई.आर.सी.टी.सी. को भी प्रस्ताव भेजा गया है, ताकि यात्री एक ही प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की टिकट के साथ-साथ टैक्सी सेवा भी आसानी से बुक कर सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!