कनाडा तस्कर के पिता से 5 लाख रिश्वत मामला, दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा रिश्वतखोर इंटेलीजेंस अफसर

Edited By Urmila,Updated: 18 Feb, 2026 12:18 PM

bribe taking intelligence officer arrested

कनाडा में बैठे नशा तस्कर गुरविन्दर सिंह उर्फ बाबा के पिता से 5 लाख रुपए की रिश्वत लेने वाले इंटेलीजेंस  विभाग के ए.एस.आई. रिपन कुमार को ए.एन.टी.एफ. की टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।

अमृतसर (नीरज): कनाडा में बैठे नशा तस्कर गुरविन्दर सिंह उर्फ बाबा के पिता से 5 लाख रुपए की रिश्वत लेने वाले इंटेलीजेंस  विभाग के ए.एस.आई. रिपन कुमार को ए.एन.टी.एफ. की टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।  जानकारी के अनुसार रिपन को जब यह पता चल गया कि उस पर नशा तस्करों की मदद करने और रिश्वत लेने का पर्चा दर्ज हो चुका है तो वह सुरक्षा एजैंसियों को चकमा देकर न्यूजीलैंड भागने की फिराक में था, उसके पास पहले से ही न्यूजीलैंड का वीजा था, लेकिन ए.एन.टी.एफ. की टीम ने मौके पर जाकर एयरपोर्ट से रिपन को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में यह भी पता चला है कि ए.एन.टी.एफ. के पास रिपन व दलाल कपड़ा व्यापारी गौरव अरोड़ा की रिश्वत लेते हुए की सी.सी.टी.वी. फुटेज भी है, जिसको विभाग ने जांच के दौरान हासिल किया है। नशा तस्कर गुरविन्दर सिंह बाबा की कोई रिश्तेदार कपड़ा व्यापारी गौरव अरोड़ा के संपर्क में आई थी और गौरव अरोड़ा ने गुरविन्दर के पिता को पर्चे से बाहर निकालने के लिए 10 लाख रुपए रिश्वत की डील रिपन के साथ करवाई थी, जबकि रिपन ए.एन.टी.एफ. में नहीं, बल्कि इंटेलीजेंस विंग में तैनात था।

रिश्वत भी उस काम की ली, जो किया ही नहीं

रिपन के साथ जब कपड़ा व्यापारी गौरव अरोड़ा ने तस्कर गुरविन्दर सिंह के पिता को पर्चे से बाहर निकालने के लिए संपर्क किया तो रिपन ने सबसे पहले यह जाना कि ए.एन.टी.एफ. गुरविन्दर के पिता के खिलाफ पर्चा दर्ज कर रही है या नहीं जब पता चल गया कि कोई पर्चा तस्कर के पिता पर दर्ज नहीं किया जा रहा है तो धोखे से ही रिश्वत की डील कर ली और पहली किश्त के तौर पर 5 लाख रुपये भी ले लिए और अगली किश्त के लिए दबाव बनाने लगे इतने में गुरविन्दर के पिता को भी कुछ शक हो गया और उन्होंने इस बात की सूचना ए.एन.टी.एफ. के अधिकारियों को दी, जिसके बाद विभाग ने रिपन को नामजद कर लिया और बाद में दिल्ली से गिरफ्तार भी कर लिया। रिपन का रिमांड भी लिया गया है और उसे जल्द ही जेल भेजने की भी तैयारी हो चुकी है।

क्या था मामला

2 फरवरी 2026 के दिन ए.एन.टी.एफ. की टीम ने लाहौरी गेट इस्लामाबाद रोड पर एक स्कूटी और कार सवार 4 युवकों को काबू किया स्कूटी की डिज्गी से 2 किलो 80 ग्राम हैरोइन जब्त की गई। पकड़े गए आरोपियों में भोलू, पीयूष, गौरव और चांद से पूछताछ की गई तो जेल में बंद सचिन का नाम सामने आया उसकी निशानदेही के बाद 9 लाख की ड्रग मनी, 3 पिस्टल बरामद किए गए और कैनेडा निवासी गुरविन्दर सिंह उर्फ बाबा का नाम सामने आया जब गुरविन्दर के पिता को बुलाया गया तो उसने बताया कि उनका नाम केस से बाहर निकालने के लिए गौरव अरोड़ा आया था और 10 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी और 5 लाख दे दिए।

कपड़ा व्यापारी गौरव अरोड़ा ने भी माना है कि पहले 3 लाख और फिर 2 लाख रुपए रिपन को दिए हैं। रिपन की बात करें तो वह लंबे समय तक एस.एस.पी. विजिलैंस की रीडर रह चुका है और कुछ महीने पहले ही पंजाब पुलिस के इंटैंलीजैंस विंग में तैनात हुआ था।

इंटेलीजेंस विभाग भी हुआ अलर्ट

रिपन का मामला सामने आने के बाद इंटैलीजैंस विंग भी अलर्ट हो गया है, क्योंकि इस प्रकार का मामला पहली बार सामने आया है। इंटैलीजैंस विभाग जिसका काम सूचना एकत्र करना रहता है और सरकार को रिपोर्ट देना होता है यदि उसके अफसर ही इस प्रकार के कारनामें करने शुरू कर दें तो भगवान ही मालिक है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!