Edited By Kalash,Updated: 19 Feb, 2026 04:04 PM

तरनतारन में हुए सरपंच हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : तरनतारन में हुए सरपंच हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी सरपंच हरबरिंदर सिंह की हत्या के मामले में गैंगस्टर लखबीर लंडा ने जिम्मेदारी ली है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि ''जो सिद्धू फार्म पैलिस पर सरपंच का कत्ल हुआ है, वह हमने किया है, क्योंकि इन्होंने हमारे छोटे भाई नौनी का नुकसान किया था, जिसमें ये गवाह था। ये सिर्फ ट्रैलर था, अब तुम पर आगे जो भी होगा, तुम्हारी सात पीड़ियां हथियारों का नाम नहीं लेंगी। पुलिस नाजायज एनकाउंटर कर रही, या तो इनको बंद करो, नहीं तो सारे भाइयों का बदला एक ही दिन लिया जाएगा।''
बता दें कि गत दिन यानि 18 फरवरी को सिद्धू फार्म हाउस में सरपंच हरबरिंदर की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। वह अपने चचेरे भाई की शादि में शामिल हुए थे और स्टेज पर नाचने के बाद सोफे पर बैठे तो उन्हें एक युवक ने गोलियां मार दी थी। इस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here