नशे के खिलाफ अभियान को झटका! देसी शराब के साथ पकड़ा गया AAP कमेटी सदस्य

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Feb, 2026 07:59 PM

aap committee member caught with country liquor

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही सरकारी मुहिम के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सरकार द्वारा बनाई गई ‘पिंड बचाओ कमेटी’ का ही एक सदस्य 800 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रेशम सिंह के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गांव...

अमृतसर : पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही सरकारी मुहिम के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सरकार द्वारा बनाई गई ‘पिंड बचाओ कमेटी’ का ही एक सदस्य 800 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रेशम सिंह के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गांव लोपोके से गाड़ी समेत काबू किया। बताया जा रहा है कि वह आम आदमी पार्टी से जुड़ी कमेटी का सदस्य था, जिसका उद्देश्य गांवों को नशे से बचाना है।

इस गिरफ्तारी ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। सवाल उठ रहे हैं कि जब नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले ढांचे से जुड़े लोग ही इस तरह के मामलों में पकड़े जाएं, तो मुहिम की विश्वसनीयता पर क्या असर पड़ेगा? पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!