स्कूलों-अस्पतालों के बाद अब PRTC बसों के रंग पर बवाल, बिक्रम मजीठिया ने घेरी AAP सरकार
Edited By Kalash,Updated: 03 Mar, 2026 02:29 PM

पंजाब की सियासत में एक बार विवाद छिड़ गया है।
पंजाब डेस्क : पंजाब की सियासत में एक बार विवाद छिड़ गया है। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
मजीठिया ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने पिछले 4 सालों से पंजाब के खजाने का अपने राजनीतिक फायदे और पार्टी के प्रचार के लिए गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को आम आदमी पार्टी के झंडे वाले नीले और पीले रंग में रंगा गया। सरकार द्वारा इस रंग को लेकर सरकारी आदेश भी जारी किए गए थे। इसके बाद अब PRTC की बसों को भी 'आप' के झंडे के रंग में रंगा जा रहा है। इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि क्या यही वह “इंकलाब” है जिसका वादा पंजाब की जनता से किया गया था। अपने बयान में मजीठिया ने तंज कसते हुए कहा कि आने वाले समय में शायद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी नीली कमीज और पीली पैंट पहनने के आदश जारी होंगे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी को “Always Advertising Party” करार दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

'नजर लगी मेरे पंजाब को, कोई नजर उतारो'...बदलाव रैली के मंच से सुनील जाखड़ ने AAP सरकार को घेरा

रणजीत सिंह Encounter मामले में मजीठिया ने घेरी पंजाब सरकार, हाईकोर्ट से की अपील

पंजाब में हो रहे Encounters को लेकर बिक्रम मजीठिया ने उठाए सवाल, बोले- 'चल की रेहा'

सुखपाल खैहरा ने दोबारा घेरी आप सरकार, भ्रष्ट BDPO को बचाने के लगाए आरोप

पंजाब में गैंगस्टरों का राज, हर घंटे हो रही फायरिंग, मजीठिया का AAP सरकार पर हमला

भाजपा के तरुण चुघ का AAP सरकार पर हमला, बजट को बताया 'जुमलों का दस्तावेज'

कांग्रेस की आंधी में उड़ेंगे 'AAP' सरकार के परखच्चे, राजा वड़िंग ने शायराना अंदाज में साधा निशाना

विधानसभा में असली जन मुद्दों को दबाने के लिए कांग्रेस और 'AAP' की मिलीभगत : सुनील जाखड़

₹1000 नहीं, पहले महिलाओं को ₹48,000 दे सरकार : भारत भूषण आशु का AAP पर हमला

अवैध माइनिंग को लेकर पंजाब में सियासी घमासान, तरुण चुघ ने AAP सरकार पर साधा निशाना