Punjab: निहंग के भेष में आए बदमाशों ने ज्वैलर के घर डाला डाका, परिवार को रस्सियों से बांध लूटे करीब 3 करोड़, देखें Video

Edited By Vatika,Updated: 05 Mar, 2026 04:02 PM

robbery in gurdaspur

गुरदासपुर में एक सराफ के घर दिन दिहाड़े पड़ा डाका।

गुरदासपुर(विनोद): आज सुबह गुरदासपुर नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर -5 में एक सराफ के निवासी पर डका पडऩे का समाचार मिला है। डाका मारने वाले निंहग बाने में थे तथा लूटमार कर सराफ की कार तथा सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।


मौके पर जाकर इक्कठी की गई जानकारी के अनुसार नगर सुधार ट्रस्ट की जेल रोड़ पर स्कीम नंबर-5 में वरूण कुमार पुत्र मनोहर लाल सराफ के निवासी पर सुबह लगभग 8 बजे 5-6 निंहग बाने में कुछ लोग आए। उन्होने घर के बाहर कार धो रहे वरूण के ड्राईवर से कहा कि मालिक वरूण कहां है। जब वह इनको घर के अंदर लेकर गया तो आरोपियों ने घर के सभी मैंबरों पर पिस्तोलों की नोक पर काबू पा इनको बांध दिया तथा सभी को रस्सियों से बांध मुंह पर टेप लगा दी।

घर में तिजोरी में रखा सारा कैश तथा जेवर आरोपी लेकर वरूण की कार में ही सवार होकर भागने में सफल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके  पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं वरूण कुमार तथा उसका सारा परिवार बहुत ही सहमा हुआ है। सूत्रों के अनुसार निंहग बाने में आए लुटेरे घर से कैश तथा ज्यूलरी जो लूट कर ले गए है वह लगभग 3 करोड़ रूपये की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!