निहंग सिंह जत्थेबंदियों की नशा तस्करों को चेतावनी, बोले - चिट्टा बेचना बंद ना किया तो...

Edited By Kalash,Updated: 23 Feb, 2026 02:33 PM

nihang singh groups warn drug smugglers

थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव तलवंडी कला और पंच ढेरा मे नशे का कारोबार करने वाले तस्करों को निहंग सिंह जत्थेबंदियों ने चेतावनी दी।

लुधियाना (अनिल): थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव तलवंडी कला और पंच ढेरा मे नशे का कारोबार करने वाले तस्करों को निहंग सिंह जत्थेबंदियों ने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि चिट्टे का कारोबार बंद कर दो नहीं तो चिट्टा बेचने वाले तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर जत्थेदार कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि इस गांव में कई दर्जन परिवार नशा बेचने का कारोबार कर रहे हैं। उनके कारण नौजवान युवकों की सैकड़ो मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने गांव में पैदल मार्च करके नशा बेचने वाले तस्करों को सरेआम चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर नशा तस्करों ने चिट्टा बेचना बंद ना किया तो वह खुद उनका बुरा हाल करेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!