Punjab: पेपर देकर घर लौटी 6वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे का मंजर देख परिवार की निकली चीखें

Edited By Kamini,Updated: 04 Mar, 2026 10:36 AM

student commits suicide

परिवार वालों के अनुसार, अंजलि मंगलवार को स्कूल से परीक्षा देकर घर लौटी थी। उस समय वह सामान्य व्यवहार कर रही थी और किसी तरह की परेशानी नजर नहीं आ रही थी।

लुधियाना: पंजाब के जिला लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। मृतका की पहचान अंजलि (13) निवासी ढंडारी खुर्द के रूप में हुई है। परिवार वालों के अनुसार, अंजलि मंगलवार को स्कूल से परीक्षा देकर घर लौटी थी। उस समय वह सामान्य व्यवहार कर रही थी और किसी तरह की परेशानी नजर नहीं आ रही थी।

बताया जा रहा है कि घर आने के कुछ समय बाद वह अपने कमरे में चली गई। देर शाम तक जब वह बाहर नहीं आई तो परिवार को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिवार वालों ने खिड़की से झांक कर देखा तो अंजलि का शव पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद दरवाजा तोड़ा अंजलि पंखे से फंदा लगाकर लटकी देख परिवार का बुरा हाल हो गया। इस दौरान परिवार वालों की चीखने की आवाजे सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और उन्होंने लड़की के शव को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मोहल्ले में भी गम का माहौल है। बताया जा रहा है कि, अंजलि के 4 भाई-बहन है और पिता फैक्ट्री में करते हैं। इस समय हर कोई हैरान है कि, इतनी छोटी उम्र में आखिर अंजिल को ऐसी क्या परेशानी थी जो उसने इतना खौफनक कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि,  लड़की के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम  रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल इस मामले में गहराई से जांच चल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!