Edited By Kalash,Updated: 22 Feb, 2026 01:32 PM

आम आदमी पार्टी द्वारा प्रॉपर्टी के कारोबार को प्रफुल्लित करने के लिए सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे
लुधियाना (अनिल): आम आदमी पार्टी द्वारा प्रॉपर्टी के कारोबार को प्रफुल्लित करने के लिए सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे परंतु जिस दिन से पंजाब में ‘आप’ की सरकार सत्ता में आई है, प्रॉपर्टी कारोबारियों को आए दिन किसी न किसी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। आज पंजाब में कॉलोनीयों के प्लाटों की रजिस्ट्रियां न होने के कारण प्रॉपर्टी कारोबारी का व्यापार पूरी तरह से बंद होने की कगार पर पहुंचा हुआ है जिस कारण आज प्रॉपर्टी कारोबारी अपने व्यापार के चलते भारी निराशा में बैठे हुए हैं।
उक्त विचार आज प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हुए सरवन सिंह लादियां, दलजीत सिंह प्रिंस चट्ठा, सोमनाथ मिगलानी, राजेश सहगल, रणजोध सिंह जग्गा ने पत्रकारों से बातचीत में कहे। उन्होंने बताया कि जिस दिन से कॉलोनियों के प्लॉटों की रजिस्ट्रियां राज्य सरकार द्वारा बिना एन.ओ.सी. करनी बंद कर दी गई हैं, उसके बाद प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले सभी व्यापारी भारी घाटे में चल रहे हैं और उनका कारोबार पूरी तरह से ठप्प हो चुका है।
अगर राज्य सरकार द्वारा कॉलोनियों के प्लाटों की रजिस्ट्री करनी जल्द शुरू न की गई तो प्रॉपर्टी कारोबारी पूरी तरह से तबाह हो जाएंगे। आम लोग अपने घर बनाने के लिए कॉलोनियों में छोटे-छोटे प्लाट खरीदकर अपने घर बनाने का सपना देखते हैं परंतु जब उन आम लोगों के पलाट की रजिस्ट्री नहीं होती तो उस व्यक्ति को अपने घर बनाने का सपना टूटा दिखाई देता है। प्रॉपर्टी कारोबारियों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द कॉलोनियों के प्लाटों की रजिस्ट्री करनी शुरू की जाए ताकि उन्हें और आम लोगों को राहत मिल सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here