Ludhiana: एक ही परिवार में दूसरी मौ+त, 22 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Vatika,Updated: 02 Mar, 2026 02:16 PM

ludhiana suicide

महानगर के सलेम टाबरी इलाके के अंतर्गत आती गगनदीप कॉलोनी (भाटिया इलाका) में सोमवार

लुधियाना(राज): महानगर के सलेम टाबरी इलाके के अंतर्गत आती गगनदीप कॉलोनी (भाटिया इलाका) में सोमवार की सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक 22 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है, जिसकी मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

इस घटना में सबसे हैरान करने वाली और दुखद बात यह रही कि ठीक दो साल पहले विकास के छोटे भाई ने भी इसी तरह मौत को गले लगा लिया था। अभी परिवार उस पुराने जख्म से उबर भी नहीं पाया था कि घर के दूसरे चिराग ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे तक जब विकास अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो उसके पिता उसे देखने के लिए ऊपर बने कमरे में गए। दरवाजा अंदर से बंद होने और बार-बार आवाज देने पर भी कोई जवाब न मिलने पर पिता का माथा ठनका। शोर मचाने पर इकट्ठा हुए पड़ोसियों की मदद से जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का मंजर देख सबके पैरों तले जमीन खिसक गई।

विकास का शव पंखे के सहारे फंदे पर झूल रहा था। पेशे से दर्जी विकास अपने परिवार का बड़ा सहारा था, जिसके पीछे अब उसके बुजुर्ग पिता, पत्नी और एक छोटा बेटा रह गए हैं। लोगों का कहना है कि दो साल पहले छोटे बेटे की मौत के सदमे ने परिवार को पहले ही तोड़ दिया था और अब विकास के इस कदम ने उन्हें पूरी तरह उजाड़ दिया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!