Edited By Vatika,Updated: 01 Mar, 2026 09:15 AM

गांव जसपाल बांगर के पास एक भीषण सड़क हादसा होने का समाचार
लुधियाना (राज): गांव जसपाल बांगर के पास एक भीषण सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से वाहन समेत फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने मृतक के भाई अर्जुन कुमार के बयानों के आधार पर ड्राइवर करम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि बीती 25 फरवरी को उसका भाई सुरजीत अपने दोस्त मुनीश कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जसपाल बांगर से डी-मार्ट गांव संगोवाल सामान लेने जा रहे थे। जैसे ही वे जसपाल बांगर पुल क्रॉस करके मुख्य सड़क पर डी-मार्ट से थोड़ा पीछे पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक कर्म सिंह अपने वाहन को बेहद लापरवाही और तेज रफ्तार से चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त मुनीश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के दौरान मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर कर्म सिंह मौके की नजाकत को देखते हुए ट्रक समेत वहां से रफूचक्कर हो गया। लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।