Indian Railway: होली पर भारी भीड़ को देखते रेलवे का विशेष इंतजाम, जारी की Advisory

Edited By Vatika,Updated: 02 Mar, 2026 03:52 PM

indian railway

होली के त्योहार के मौके पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं।

अमृतसर (जशन): होली के त्योहार के मौके पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा और वेटिंग लिस्ट कम करने के उद्देश्य से चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया गया है।

ट्रेन संख्या 19611/19613 (अजमेर–अमृतसर एक्सप्रेस) में 2 मार्च से 30 मार्च तक और ट्रेन संख्या 19612/19614 (अमृतसर–अजमेर एक्सप्रेस) में 3 मार्च से 31 मार्च तक स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। इस व्यवस्था से वेटिंग लिस्ट में कमी आएगी और स्लीपर श्रेणी के यात्रियों को राहत मिलेगी।

फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे ‘रेल मदद’ नंबर 139 या नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। वहीं फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम संजीव कुमार ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी ट्रेन पर गुब्बारे, गोबर, कीचड़, रंग आदि न फेंकें और रेलवे लाइन के पास होली न खेलें। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि रेलवे लाइनों के ऊपर हाई वोल्टेज लाइनें गुजरती हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!