Edited By Vatika,Updated: 26 Feb, 2026 10:07 AM

दिल्ली कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय में उस समय माहौल गरमा गया, जब परीक्षा केंद्र में पेपर देने
अमृतसर: दिल्ली कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय में उस समय माहौल गरमा गया, जब परीक्षा केंद्र में पेपर देने आए एक अमृतधारी छात्र को कृपाण (ककार) उतारने के लिए कहा गया।
छात्र द्वारा ककार उतारने के बाद यह मामला और भड़क गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका और जनरल सेक्रेटरी जगदीप सिंह काहलों की अगुवाई में एजुकेशन सेल के चेयरमैन कुलतारण सिंह कोछड़ की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान कालका, काहलों और कोछड़ ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई, जिसके बाद उन्होंने अमृतधारी छात्र की कृपाण उसे वापस दिलवाई और अपनी गलती का अहसास किया।
इस अवसर पर कालका, काहलों और कोछड़ ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सिख गुरुओं के सम्मान की बात करते हैं, तब कुछ अधिकारी सिख सिद्धांतों से अनजान बनकर सिखों के पांच ककार उतरवाने जैसी घटिया मानसिकता का प्रदर्शन करते हैं। परीक्षा देने वाले छात्र की कृपाण वापस मिलने पर छात्र के माता-पिता ने कमेटी के सदस्यों का विशेष रूप से धन्यवाद किया।