इस बार गर्मियों में सरकारी स्कूलों के बच्चों को नहीं झेलनी पड़ेगी परेशानी, उठाया गया बड़ा कदम

Edited By Kalash,Updated: 16 Feb, 2026 12:46 PM

government school punjab

समय-समय पर इसमें किए गए संशोधनों के अनुसार पूरी की जानी चाहिए।

लुधियाना (विक्की): पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को साफ और ठंडा पानी मुहैया करवाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। विभाग ने देखा है कि बहुत सारे स्कूलों में पीने वाले साफ पानी की कमी है और वाटर कूलरों की कमी के कारण बच्चे गर्मियों में गर्म पानी पीने के लिए मजबूर हैं। इस मुद्दे को हल करने के लिए विभाग ने 15वें वित्त आयोग की 'टाइड ग्रांट्स' का उपयोग करने के निर्देश जारी किए हैं।

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार टाइड ग्रांट्स का 50 प्रतिशत हिस्सा पीने वाले पानी, बारिश के पानी की संभाल और पानी की रीसाइक्लिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। स्कूलों में अब वाटर कूलर और आर.ओ. सिस्टम लगाए जाएंगे। यह उपकरण पंजाब पी.डब्ल्यू.डी. सी.एस.आर. में प्रदान की विशेषताओं और दरों के अनुसार खरीदे जाएंगे। 

खरीद के लिए कमेटी गठित 

वाटर कूलरों और आर.ओ. सिस्टम की पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने एक विशेष कमेटी के गठन के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच को इस कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जबकि संबंधित स्कूल के मुख्याध्यापक, पंचायती राज विभाग के जे.ई. और संबंधित पंचायत सचिव को कमेटी में मैंबर के तौर पर शामिल किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह सारी खरीद प्रक्रिया पंजाब ट्रांसपेरैंसी इन पब्लिक प्रोक्योरमैंट एक्ट-2019 और समय-समय पर इसमें किए गए संशोधनों के अनुसार पूरी की जानी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!