पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की स्कूलों को सख्त चेतावनी, रोका जा सकता है Students का रिजल्ट

Edited By Kamini,Updated: 06 Feb, 2026 10:50 AM

pseb issues strict warning to schools

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) से जुड़े प्राइवेट स्कूलों के लिए बड़ी खबर है।

पंजाब डेस्क : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) से जुड़े प्राइवेट स्कूलों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर इंटरप्रेन्योरशिप प्रोजेक्ट के तहत तय समय सीमा में बिजनेस आइडिया जमा नहीं किए गए, तो संबंधित स्कूलों के छात्रों के बोर्ड परीक्षा परिणाम रोके जा सकते हैं। विभाग ने कहा कि, 11वीं और 12वीं कक्षा का परिणाण रोका जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार की ओर से शुरू किए गए इंटरप्रेन्योर प्रोजेक्ट को कई एफिलिएटेड और एसोसिएटेड स्कूलों ने गंभीरता से नहीं लिया। बोर्ड के पास बड़ी संख्या में स्कूलों से अभी तक बिजनेस आइडिया नहीं पहुंचे हैं, जिसके चलते शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव द्वारा प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपलों को नोटिस जारी कर साफ कहा गया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन स्कूलों ने अब तक प्रोजेक्ट के तहत कम से कम एक बिजनेस आइडिया सबमिट नहीं किया, उन्हें तुरंत प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

बोर्ड ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को 9 फरवरी 2026 तक का अंतिम समय दिया है। तय तारीख तक छात्रों से बिजनेस आइडिया लेकर बोर्ड को भेजना अनिवार्य किया गया है। तकनीकी सुविधा के लिए PSEB ने एक व्हाट्सएप नंबर (+91 9513477756) भी जारी किया है। स्कूलों को इसी नंबर पर मैसेज भेजकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और पूरी जानकारी ऑनलाइन साझा करनी होगी। प्रत्येक स्कूल को कम से कम एक बिजनेस आइडिया जमा करना जरूरी बताया गया है।

PunjabKesari

शिक्षा बोर्ड का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता की सोच विकसित करना है। बोर्ड मानता है कि केवल किताबी पढ़ाई काफी नहीं, बल्कि छात्रों को व्यावहारिक सोच और भविष्य की जरूरतों के अनुसार तैयार करना भी उतना ही जरूरी है। वहीं नियमों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर बोर्ड की कार्रवाई केवल परिणाम रोकने तक सीमित नहीं रहेगी। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने संकेत दिए हैं कि निर्देशों की अनदेखी करने वाले स्कूलों के खिलाफ आगे चलकर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!