Ludhiana : सब्जियों से भरी रेहड़ी को युवक ने लगाई आग, इलाके में दहशत का माहौल

Edited By Urmila,Updated: 25 Feb, 2026 10:23 AM

accused flees after setting fire to vegetable laden street vendor

शेरपुर मेन बाजार के साथ गली में बेहड़े के बाहर सब्जियों आदि से भरी हुई रेहड़ी को युवक ने आग लगा दी।

लुधियाना (राम/मुकेश): शेरपुर मेन बाजार के साथ गली में बेहड़े के बाहर सब्जियों आदि से भरी हुई रेहड़ी को युवक ने आग लगा दी। रेहड़ी को आग लगाने के बाद आरोपी रेहड़ी के आसपास चक्कर लगाता रहा जैसे ही रेहड़ी वाला गली में आग लगने का शोर सुनकर परिवार संग बाहर निकला आरोपी हथियार लहराते व धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गया।

रेहड़ी पर फेरी लगाकर सब्जी आदि बेचने वाले गोबिंद ने कहा कि कुछ समय पूर्व उसका आरोपी के साथ लड़ाई झगड़ा हुआ था जोकि अपराधी किस्म का व्यक्ति है, झगड़े के बाद जब कभी भी वह रास्ते में मिलता तो देख लेने की धमकियां दिया करता था। आज जब वह सुबह फेरी लगाने हेतु रेहड़ी पर सब्जियों आदि रखने के बाद अपने कमरे में चला आया। इस दौरान गली में आग लगने का शोर सुनकर जब वह बाहर की ओर निकला तो देखा कि उसकी सब्जियों आदि से भरी हुई रेहड़ी आग की लपटों में घिरी हुई थी व धू-धू करके जल रही थी जबकि आरोपी रेहड़ी के पास हथियार लहरा रहा था लोगों को इकट्ठा होते हुए देखकर आरोपी धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गया। गोबिंद ने कहा मामले की मोती नगर पुलिस थाने में शिकायत दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!