Edited By Vatika,Updated: 27 Feb, 2026 12:51 PM

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन की फोकल प्वाइंट डिवीजन में उपभोक्ता का हाई वोल्टेज
लुधियाना (खुराना): पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन की फोकल प्वाइंट डिवीजन में उपभोक्ता का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जहां पर उपभोक्ता गुरनूर सिंह व उनके साथ आए कुछ अन्य लोगों ने पावर कॉम अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी l
उपभोक्ता गुरनूर सिंह ने मीडिया कर्मचारियों को जानकारी देते हुए पावर कॉम अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा पावर कॉम अधिकारियों द्वारा पिछले 3 वर्षों से उन्हें परेशान किया जा रहा है l जिसमें उनके घर में लगे बिजली के मीटर को किसी अन्य जगह पर लगा कर बिल की वसूली उनके परिवार से की जा रही है जबकि मामले संबंधित कार्यालय में जाकर पूछे जाने पर उनके परिवार को विभिन्न अधिकारियो के कमरों के चक्कर लगवाए जाने के बावजूद कोई पुख़्ता जानकारी तक मुहैया नहीं करवाई जा रही है जिससे परेशान होकर आज वह पावर कॉम को फोकल प्वाइंट डिवीजन में तैनात अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए हैं l
वहीं दूसरी ओर पावर कॉम की फोकल प्वाइंट डिवीजन में तैनात एक्सियन संजीव कुमार जौली ने उपभोक्ता द्वारा लगाए गए सभी आरोपो को सिरे से खारिज करते हुए साफ किया है कि असल में उपभोक्ता मंगल सिंह वासी संजय गांधी कॉलोनी मोती नगर के खाते में बिजली का 59755 रु. का बकाया बिल पिछले कई वर्षों से खड़ा हुआ है l अब उपभोक्ता पावर कॉम विभाग की कार्रवाई से बचने और बिल का भुगतान नहीं करने के चक्कर में जहां अधिकारियों के खिलाफ बीएफ बुनियाद आरोप लगा रहा है वही सरकारी काम में बाधा डालते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी और धरने प्रदर्शन करने की धमकियां दे रहा है उन्होंने कहा ऐसे तो कोई भी डिफाल्टर उपभोक्ता पावर कॉम अधिकारियों पर दबाव डालने के लिए झूठे और बे बुनियाद आरोप लगा सकता है जौली ने कहा उपभोक्ता द्वारा जलाए गए बिजली के बिल की वसूली हर हालत में की जाएगी और पावर कॉम विभाग के सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने जैसी किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा उपभोक्ता के खिलाफ फोकल प्वाइंट पुलिस स्टेशन में शिकायत कर कानूनी कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है l