Edited By Kalash,Updated: 23 Feb, 2026 02:04 PM

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहित कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को 1 किलो 453 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार करके आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
लुधियाना (अनिल): एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहित कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को 1 किलो 453 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार करके आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के थानेदार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पहले मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को 753 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान संदीप और मनिंदर सिंह वासी कपूरथला के रूप में की गई है। उन्होंने बताया दूसरे मामले में पुलिस ने आरोपी गुरनेक सिंह गगनी वासी गांव मजारी होशियारपुर को 700 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार करके तीनों आरोपियों के खिलाफ मोहाली एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here