Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Mar, 2026 11:37 PM

हाल ही में सस्पेंड किए गए आईएएस अधिकारी को फिर से बहाल किए जाने को लेकर पंजाब सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। दरअसल, पंजाब सरकार ने स्मार्टफोन खरीद में देरी के मामले में जिस आईएएस अधिकारी कमल किशोर यादव को हाल ही में निलंबित किया था, अब फिर से...
चंडीगढ़: हाल ही में सस्पेंड किए गए आईएएस अधिकारी को फिर से बहाल किए जाने को लेकर पंजाब सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। दरअसल, पंजाब सरकार ने स्मार्टफोन खरीद में देरी के मामले में जिस आईएएस अधिकारी कमल किशोर यादव को हाल ही में निलंबित किया था, अब फिर से सरकार ने उन्हें बहाल कर दिया है।
सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस नेता सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। रंधावा ने टवीट जारी कर कहा कि सरकार द्वारा पहले निलंबन और फिर बहाली का फैसला प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।
रंधावा ने कहा कि निलंबन को राजनीतिक औजार की तरह इस्तेमाल करना और माहौल शांत होने पर उसे वापस लेना खराब शासन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब को स्थिर प्रशासन की जरूरत है, न कि ऐसे आवेगपूर्ण फैसलों की जो संस्थागत विश्वसनीयता को कमजोर करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रशासनिक फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए ताकि शासन व्यवस्था की साख बनी रहे।
