Edited By Kalash,Updated: 04 Mar, 2026 12:29 PM

थाना मेहरबान की पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते घर में जबरदस्ती दाखिल होकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लुधियाना (अनिल): थाना मेहरबान की पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते घर में जबरदस्ती दाखिल होकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता गुरिंदर सिंह वासी गांव गौसगढ़ ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 2 मार्च को सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इस दौरान इसी गांव के रहने वाले जसविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह और बलवंत कौर उसके घर में जबरदस्ती दाखिल हो गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। जब उसने शोर मचाया तो सभी आरोपी मौके से धमकियां देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here