Ludhiana : शातिर दंपत्ति पर 183 ग्राम सोना हड़पने का आरोप, मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 19 Apr, 2026 10:12 AM

cunning couple accused of swindling gold

रिश्तों और विश्वास को तार-तार करते हुए एक दंपत्ति द्वारा करीब 183 ग्राम सोने के जेवर हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज):  रिश्तों और विश्वास को तार-तार करते हुए एक दंपत्ति द्वारा करीब 183 ग्राम सोने के जेवर हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने न तो शिकायतकर्ता को उसके जेवर लौटाए और न ही उनकी एवज में बनती रकम अदा की, जिससे परेशान होकर अब पीड़ित ने इंसाफ के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने नरर्वेद कुमार की शिकायत पर भूपेश जैन और उसकी पत्नी पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता नरर्वेद कुमार ने बताया कि आरोपी भूपेश जैन और कुसुम जैन ने मिलीभगत कर उसके साथ बड़ी धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने झांसा देकर शिकायतकर्ता से 183 ग्राम सोने के गहने हासिल कर लिए थे। जब भुगतान का समय आया, तो उक्त आरोपियों की नीयत बदल गई। उन्होंने न केवल अमानत में खयानत की, बल्कि गहनों के पैसे देने से साफ इनकार कर दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से उसके साथ धोखाधड़ी की है और अब वे उसे आर्थिक नुकसान पहुंचा कर फरार होने की फिराक में हैं। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!