Edited By Urmila,Updated: 17 Apr, 2026 03:45 PM

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ई.डी. की रेड के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है।
पंजाब डेस्क : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ई.डी. की रेड के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने आम आदमी पार्टी के विरोध पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह से हाय-तौबा मचाई जा रही है, उससे “दाल में कुछ काला” लग रहा है।
अनिल सरीन ने कहा कि ED की कार्रवाई कोई असाधारण बात नहीं है, बल्कि यह एक रूटीन और कानूनी प्रक्रिया है। यदि जांच एजेंसियों के पास कोई इनपुट आता है, तो कार्रवाई करना उनकी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि मंत्री या जनप्रतिनिधि बनने के बाद भी कोई व्यक्ति कानून और संविधान से ऊपर नहीं होता।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर सब कुछ साफ है तो डरने या विरोध करने की जरूरत नहीं है। जांच एजेंसियां अपना काम करेंगी और सच्चाई अपने आप सामने आ जाएगी। वहीं, आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे विरोध को लेकर उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इतनी घबराहट क्यों दिखाई जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here