Edited By Kamini,Updated: 30 May, 2026 04:47 PM

पुलिस कमिश्नरेट के अधीन आते इलाके में अवैध शराब की सूचना मिलने पर एक्साइज विभाग, थाना पुलिस व ठेके की रेड पार्टी शराब पकड़ने के लिए पहुंची, लेकिन फिर आरोपी मौके से फरार हो गया।
लुधियाना (गौतम) : पुलिस कमिश्नरेट के अधीन आते इलाके में अवैध शराब की सूचना मिलने पर एक्साइज विभाग, थाना पुलिस व ठेके की रेड पार्टी शराब पकड़ने के लिए पहुंची, लेकिन फिर आरोपी मौके से फरार हो गया। आखिर में मौके पर पहुंची अलग-अलग टीमों ने अपनी रिक्वरी शो करने के लिए अवैध शराब अपने कब्जे में ले ली।
मिली जानकरी के अनुसार अवैध शराब का कारोबार करने वाला व्यक्ति होजरी की आड़ में अवैध धंधा कर रहा था। इलाके के लोगों को दिखाया जा रहा है कि वह बच्चे का सूट व लेडिज ग्रामैंटस बना कर बेच रहा है, जिसने कुछ समय पहले ही एक बड़ी इमारत इलाके में खरीदी थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही अलग-अलग विभाग की टीमें अपनी अपनी सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची तो वहां एक-दूसरे को देख कर हैरान रह गई। लेकिन सूचना पक्की होने के कारण सभी ने इक्ट्ठे होकर रेड की।
रेड के समय बिल्डिंग को ताला लगा हुआ था। उक्त कारवाई देर रात 12 बजे के करीब गई। जब टीमों ने ताला तोड़ कर अंदर तलाशी ली तो एक ही कमरे में भारी मात्रा में ब्राडिंड शराब पड़ी थी, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुका है। आखिर में सभी विभागों ने अपनी रिक्वरी दिखाने के लिए शराब कब्जे में ले ली। अभी भी पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में रेड कर रही है। अभी इसी बात को लेकर जांच की जा रही है कि शराब उक्त इमारत के मालिक की है या किसी अन्य व्यक्ति की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here